दरअसल, मेरठ की रहने वाली छात्रा के पिता का 11 साल पहले देहांत हो गया था। वहीं बताया जा रहा है कि घर में 7 बहन-भाई हैं और घर की जिम्मेदारी बड़े भाई ने संभाली हुई है। जो अपने एक भाई और बहन को अफसर बनाना चाहता है। इसके चलते ही वह एक भाई को आईपीएस की तैयारी करा रहा है और उसकी छोटी बहन पीसीएस की तैयारी कर रही थी। छात्रा पिछली बार इंटरव्यू में सिर्फ दो नंबर से चूक गई थी। जिसके बाद भी उसने हार नहीं मानते हुए आगे और अच्छे से तैयारी करने की ठानी। लेकिन दरिंदों ने उसके सपना पूरा होने से पहले ही तोड़ दिया और छात्रा को मौत की नींद सुला दिया।