मुजफ्फरनगर। जनपद में डीएसएम शुगर मिल में उस समय हंगामा हो गया जब मिल पर सैकड़ों किसान व मिल कर्मियों ने एक व्यक्ति का शव रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति इसी शुगर मिल में कर्मचारी था। जिसकी 3 दिन पहले रात में काम करते वक्त तबीयत खराब हो गई थी और मेरठ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।