
मेरठ। भाजपा के फायर ब्रांड सरधना विधायक संगीत सोम के क्षेत्र में नगर निकाय के चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों का प्रदर्शन आपको सन्न कर देगा। इसलिए नहीं कि यहां भाजपा उम्मीदवारों को संगीत सोम का क्षेत्र होने से फायदा मिला हो, बल्कि इसलिए कि संगीत सोम की मौजूदगी से उन्हें शायद नुकसान उठाना पड़ गया। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने न होने से संगीत सोम को कोर्इ फर्क नहीं पड़ता। सरधना में उनका वोट बैंक है आैर इसके बूते वह जीतते आए हैं, लेेकिन निकाय चुनाव में उनके प्रभाव से भाजपा के उम्मीदवारों को कोर्इ फायदा नहीं मिला। सरधना नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में सपा की सबीला बेगम ने भाजपा उम्मीदवार रेखा के मुकाबले 3469 वोट से जीत दर्ज की। इसी तरह सरधना नगर पालिका सदस्य चुनाव में भाजपा ने 25 वार्डों में से नौ वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इनमें से सिर्फ मंडी चामरान से रेखा ही सदस्य का चुनाव जीत पाई, बाकी भाजपा उम्मीदवारों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
अतुल प्रधान की जीत
सरधना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा की सबीला बेगम की जीत अतुल प्रधान की जीत है। सरधना क्षेत्र में संगीत सोम आैर अखिलेश यादव के खास सिपाही अतुल प्रधान के बीच शुरू से छत्तीस का आंकड़ा रहा है। संगीत सोम ने पिछले दो महीने में ताजमहल, मुगल बादशाहों आैर सुमित गुर्जर एनकाउंटर पर टिप्पणी की थी। माना जा रहा है कि सपा नेता अतुल प्रधान ने उन्हीं टिप्पणियों को निकाय चुनाव में जमकर भुनाया है। सरधना समेत मुस्लिम व गुर्जर बाहुल्य इलाकों में भाजपा को करारी हार मिली है। विधायक संगीत सोम अपने प्रभाव से यहां परिणाम बदलने में असफल रहे।
सरधना में यह रही स्थिति
सरधना नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा का कब्जा तो रहा ही साथ ही पालिका सदस्य में भाजपा उम्मीदवारों को मुंह की खानी पड़ी। यहां के 25 वार्डों में भाजपा ने नौ जगह अपने उम्मीदवार खड़े किए थे, इनमें से एक में जीत मिली, जबकि 24 वार्डों में निर्दलीय विजयी रहे। मंडी चामरान आरक्षित में भाजपा उम्मीदवार रेखा विजयी रही। भाजपा के अन्य उम्मीदवारों में खेवान वार्ड में सत्यवती तीसरे स्थान पर, गढ़ी खटीकान में भाजपा की कृष्णा पांचवें पर, भाटवाड़ा आंशिक में भाजपा के कपिल कुमार चौथे स्थान पर, बूढ़ा बाबू में भाजपा उम्मीदवार ऋषभ जैन दूसरे स्थान पर, गांधी नगर में भाजपा के अरुण शर्मा दूसरे पर, जोगियान व टाउन हाल रोड पर भाजपा के उम्मीदवार मीनू व विक्की चौथे स्थान पर आैर गुजरान में भाजपा की उम्मीदवार प्रेमलता छठे स्थान पर रही। सरधना के 25 वार्डों में से 16 जगह तो भाजपा ने अपने उम्मीदवार ही खड़े नहीं किए थे। निकाय चुनाव में भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम से भी कोर्इ फर्क नहीं पड़ा आैर परिणाम बुरी तरह प्रभावित रहे। संगठन जनपद की पूरी स्थिति पर गंभीरता से चिंतन करने का मन बना रहा है।
निकाय चुनाव- 2017
मेरठ नगर निगम- सुनीता वर्मा, बसपा
नगर पालिका परिषद
1.सरधना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष- सबीला बेगम, सपा
2. मवाना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष- मो. अय्यूब, कांग्रेस
नगर पंचायत अध्यक्ष
1. करनावल- पुष्पा, निर्दलीय
2. परीक्षितगढ़- अमित मोहन, भाजपा
3. लावड़- अनीसा, निर्दलीय
4. हस्तिनापुर- अरुण, बसपा
5. सिवालखास- फुरकाना, रालोद
6. बहसूमा- विनोद, निर्दलीय
7. खरखौदा- रमेश चंद, निर्दलीय
8. दौराला- रीमा शर्मा, निर्दलीय
9. फलावदा- अब्दुल समद, निर्दलीय
10. किठौर- नाविद चौहान, बसपा
11. शाहजहांपुर- राना बेगम, बसपा
12. हर्रा- हुस्नो, निर्दलीय
13. खिवार्इ- रंगीला, निर्दलीय