गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट के सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार महेश शर्मा के क्षेत्र में जिले की सिकंदराबाद और खुर्जा विधानसभा सीटें आती हैं। इनमें गुलावठी, सिकंदराबाद व खुर्जा नगर पालिका हैं जबकि ककोड़ नगर पंचायत आती है। हैरत की बात यह है कि चारों में से एक भी सीट पर वह कमल नहीं खिलवा सके। खुर्जा, सिकंदराबाद व ककोड़ में हाथी जबकि गुलावठी में निर्दलीय प्रत्याशी ने कमल नहीं खिलने दिया। हालांकि, मंत्री ने क्षेत्र में कई दिन तक प्रचार भी किया था।