बुलंदशहर। बुलंदशहर की नगर पालिका और नगर पंचायतों पर बसपा पहले नंबर की पार्टी बनकर उभरी है। ऐसे में भाजपा को काफी नु्कसान हुआ है। बता दें कि जिले की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा है। वहीं, भाजपा के दो सांसद भी बुलंदशहर में हैं। अब बसपा के प्रदर्शन से भाजपाइयों में हलचल बढ़ गई है। बढ़े भी क्यों न, जिले के सभी विधायकों व सांसदों का जादू बसपा की सोशल इंजीनियरिंग के सामने फेल हो गया। दलित व मुस्लिम ने हाथी की सवारी करके भाजपाइयों के चेहरों पर चिंता की लकीरें बढ़ा दी हैं।