बुलंदशहर। नगर पालिका व नगर पंचायत की बुलंदशहर, औरंगाबाद और गुलावठी के लिए बुलंदशहर के डीएवी इंटर व डिग्री कॉलेज में गुरुवार को मतगणना हुई। नगर पालिका गुलावठी में अध्यक्ष पद पर काले पहलवान की जीत के जश्न के दौरान बसपा प्रत्याशी के समथर्को व काले पहलवान के समथर्को के बीच जमकर मारपीट हुई। आरएएफ के जवानों के साथ पहुंचे सीओ ने दोनों गुटों के समथर्कों को लाठियां फटकारकर वहां से खदेड़ दिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से मौहल्ले में पर्याप्त फोर्स तैनात की गई है। सुरक्षा कारणों से बसपा प्रत्याशी को हिरासत में लेकर देर रात छोड़ दिया गया। वहीं, नगर पंचायत की औरंगाबाद सीट पर मतगणना को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर र्समथकों को मतगणना स्थल से खदेड़ दिया।