सपा मुखिया अखिलेश यादव पहले से ही नगर निकाय चुनाव में बैलट पेपर से मतदान करवाने की मांग कर रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, वहीं आज सुबह बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी बैलट पेपर से चुनाव करवाने की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि बैलट पेपर से चुनाव होते मेयर पद पर हमारे दो से ज्यादा उम्मीदवारों को जीत हासिल होती।