मेरठ

सेना के जवान से पिटाई के मामले में अपडेट; नाराज लोगों ने टोल-प्लाजा पर की तोड़फोड़, मौके पर 8 थानों की पुलिस

UP Crime: मेरठ में टोलकर्मियों द्वारा सेना के जवान से पिटाई के मामले में अपडेट सामने आया है। नाराज लोगों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की है। मौके पर 8 थानों की पुलिस तैनात है।
less than 1 minute read
Aug 18, 2025
UP Crime
सेना के जवान से पिटाई के मामले में अपडेट। फोटो सोर्स-X

UP Crime: मेरठ में टोल प्लाजा पर सेना के जवान के साथ पिटाई की गई। मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। घटना के 16 घंटों के बाद लोगों ने विरोध में टोलकर्मियों पर हमला कर दिया। इस दौरान टोल प्लाजा पर जमकर तोड़फोड़ की गई।

8 थानों की पुलिस मौके पर

500 से ज्यादा लोग भूनी टोल पर सोमवार दोपहर एक बजे पहुंचे। इसके बाद उन्होंने टोलकर्मियों पर पत्थर से हमला कर दिया। मामला बिगड़ता देख 8 थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। सेना के जवान और उसके भाई से मारपीट करने वाले 6 टोल कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपी टोलकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है।

क्या था मामला?

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मेरठ में रविवार रात एक सेना के जवान पर टोल प्लाजा कर्मियों ने हमला कर दिया। जवान की पहचान कपिल कवाड़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आर्मी का जवान कपिल अपने चचेरे भाई के साथ ड्यूटी पर लौटने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे जा रहा था, तभी यह झगड़ा हुआ। यह घटना मेरठ-करनाल राजमार्ग पर भूनी टोल प्लाजा पर हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो फुटेज में कई टोल कर्मचारी कवाड़ की पिटाई करते और उसे एक खंभे से बांधते हुए दिखाई दे रहे हैं।

टोल फीस को लेकर आर्मी के जवान और टोलकर्मियों को बीच बहस

बताया जा रहा है कि जवान कपिल की इस वक्त तैनाती जम्मू-कश्मीर में है। टोल फीस को लेकर आर्मी के जवान और टोलकर्मियों को बीच जमकर बहस हुई। देखते ही देखते मामला बिगड़ता चला गया। जिसके बाद टोलकर्मियों ने जवान को बुरी तरह से पीट दिया। जवान के पैरों पर डंडा भी मारा गया।

Updated on:
18 Aug 2025 03:48 pm
Published on:
18 Aug 2025 03:48 pm