मेरठ

पारा डालेगा नए साल के जश्न में खलल, मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी

कोहरे संग शीतलहर रहेंगी जारी न्यूनतम तापमान जाएगा चार डिग्री से नीचे साल के आखिरी दिन मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2020, 1:26 PM IST
weather.jpg
सहारनपुर के पहाड़ी क्षेत्र का चित्र

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( Meerut ) इस समय उत्तरी भारत के पर्वतीय इलाकों में जोरदार बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी का असर मैदानी भागों में दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक नए साल पर भी कोहरे संग शीतलहर का कहर जारी रहने का अनुमान है।

( weather news ) इसी काे देखते हुए नए साल की सुबह का आगाज शीतलहर के साथ होने की उम्मीद है। 31 दिसंबर और एक जनवरी को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। मोदीपुरम कृषि अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष के अनुसार जहां नए साल की सुबह शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है। वहीं साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर को चलने वाली शीतलहर के मद्देनजर ऑरेंट अलर्ट जारी किया गया है। शीतलहर के चलते 31 दिसंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। जो इस सीजन में सबसे कम न्यूनतम तापमान होगा।

( weather update ) मौसम विभाग ने नए साल के लिए यलाे अलर्ट जारी किया है। डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि मौसम विभाग आम लोगों के जीवन पर मौसम के प्रभाव को लेकर मौसम को चार श्रेणियों में बांटता है जिसमें ग्रीन, यलो, ऑरेंज, और रेड अलर्ट शामिल हैं। रेड अलर्ट को सबसे गंभीर श्रेणी में रखा जाता है।

उन्होंने बताया कि पश्चिम उत्तर प्रदेश में शीत लहर का कहर लौटने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार से कोहरे संग शीत लहर का असर देखने को मिलेगा जिसके तहत शुक्रवार यानी एक जनवरी तक कोहरे संग शीत लहर का कहर बना रहेगा। उन्होंने बताया कि नए साल की सुबह बेशक दिसंबर के अन्य दिनों की तुलना में थोड़ी ठंडी रहेगी लेकिन जश्न पर इस ठंड को कोई असर पड़ने नहीं जा रहा है।31 दिसंबर को 3 डिग्री का न्यूनतम तापमान अनुमानित है।

वायु गुणवत्ता में लगातार दो दिन हुए सुधार के बाद आज सोमवार को वायु गुणवत्ता एक बार फिर सुधरी हुई नजर आई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) में रविवार को जो सूचकांक 350 पर दर्ज किया था, वह आज सोमवार को 156 दर्ज किया गया है।

Updated on:
28 Dec 2020, 1:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला