पुलिस काे खबर मिली कि चिल्ड्रन्स एकेडमी के पीछे तलाब के किनारे से हाेंडा सिटी कार में गौवंश को लादने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस कि टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस कि टीम को देख गौकशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। जवाबी कार्रवाही में पाँच गौकशों में से एक अभियुक्त महताब पुत्र इकबाल उर्फ हकीम कुरैशी को दबोच लिया गया। इसके साथी बिलाल, इमारन, इरशाद और फुरकान मौके से फरार होने में सफल रहे।