यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 लड़ने को लेकर शिवसेना की प्रदेश इकाई ने रविवार को सरोजनीनगर स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में समीक्षा बैठक में शिवसेना के प्रदेश सचिव विश्वजीत सिंह ने बताया कि, बैठक में शिवसेना राज्य प्रमुख अनिल सिंह ने पंचायत चुनाव की तैयारियों की चर्चा की। पार्टी की ओर से पंचायत चुनाव के लिए जिलावार समीक्षा कर प्रभारी नियुक्त किए जा रहे हैं। सभी जिलों से आवेदन मांगे जा रहे हैं।