मेरठ

Weather forecast अगले तीन दिन चलेंगी धूल भरी तेज हवाएं दो दिन बारिश के आसार

Weather forecast चक्रवात यास का पड़ेगा मौसम पर असर, तापमान में भी आएगी फिर से कमी, धूल भरी हवाओं ( dusty strong winds ) से दमा के मरीजों को खतरा बढ़ेगी परेशानी
2 min read
• •
Updated: 24 May 2021, 9:23 AM IST
मौसम अपडेट - Tauktae Cyclone का असर, गरज के साथ बारिश की संभावना
Patrika

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
मेरठ ( Weather forecast ) मौसम विभाग ( weather department ) ने तीन दिन तक धूल भरी तेज हवाएं ( Strong winds ) चलने का अंदेशा जताया है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान के कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि आने वाले दिनों में 27 और 28 मई को बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिन तक धूल भरी हवाओं ( Dusty winds ) के चलने की पूरी संभावना है। इन धूल भरी हवाओं से दमा के मरीजों को काफी परेशानी हो सकती है।

मेरठ में ( weather news ) रविवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेंटीग्रेट रिकार्ड किया गया था जो कि समान्य से करीब पांच डिग्री नीचे था। वहीं न्यूनतम तापमान 21.5 डिग्री रिकार्ड किया गया जो कि समान्य से तीन डिग्री नीचे था। मौसम विभाग के अनुसार पहले चक्रवात ताउते और अब यास के चलते मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि मौसम में यह परिवर्तन खरीफ की फसल के लिए अच्छा है। बारिश होने से ग्राउड वाटर लेवल में भी सुधार होगा।

उन्होंने बताया कि ( weather update ) इस बार मई के महीने में बारिश वैसे भी कई रिकार्ड तोड़ चुकी है। मौसम विभाग ( weather department ) के अनुसार पिछले 136 सालों में इतनी बारिश नहीं हुई जितनी कि अभी तक मई के महीने में हो चुकी है। इससे पहले मई 2020 में भी लॉकडाउन के दौरान इसी तरह का मौसम था जिसके चलते तापमान में काफी परिवर्तन आया था। सोमवार को हवा की रफ्तार करीब 10 किमी प्रति घंटा रही तो वहीं एक्यूआई यानी वायु सूचकांक भी 132 रहा। यानी हवा की सेहत कुछ थोड़ा खराब रही। 27 और 28 मई को पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh weather department ) में जमकर बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

Updated on:
24 May 2021, 9:23 AM IST
Published on:
Also Read
View All
नीला ड्रम कांड में नया मोड़, सौरभ के भाई को कार से कुचलने की कोशिश, राहुल ने मुस्कान पक्ष पर लगाया हत्या की साजिश का आरोप

मेरठ: घर में मिलीं पीहू की किताबें और तस्वीरें, हर जगह दिखी मां-बेटी की जोड़ी, सौरभ को भुलाना चाहती थी मुस्कान

Blue Drum Murder Case: ‘मुस्कान की बेटियों की परवरिश कौन करेगा’, जानिए क्या है परिवारों का रुख; फांसी के खिलाफ दलीलों पर 30 नवंबर को होगी सुनवाई

कौन हैं IPS कलानिधि नैथानी? गैंगस्टर बदन सिंह बद्दो के बेटे पर 50 हजार का इनाम घोषित करने बाद चर्चा में!

Blue Drum Murder Case: जेल की सलाखों से बाहर निकलेगी नीले ड्रम वाली मुस्कान की बेटी, राधा को गोद लेगा ये इन्फ्लुएंसर; जानिए पूरा मामला