मेरठ

लॉकडाउन के दौरान सुनसान सड़क पर बाइक खड़ी करके युवक सुन रहा था फोन, तभी हुई धांय-धांय

Highlights मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास की घटना रिश्तेदारी में जाने के लिए बाइक पर निकला था घर से परिजनों ने गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगाया जाम  

2 min read
May 20, 2020
murder

मेरठ। लॉकडाउन के दौरान हत्या की घटनाएं बढ़ रही हैं। मंगलवार की रात मुंडाली में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या की दी गई थी, तो देर रात ही मेरठ बिजली बंबा बाईपास पर बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। रोहटा थाना क्षेत्र के बाडम गांव का रहने वाला युवक रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर घर से बाइक पर निकला था। घटना थाना खरखौदा क्षेत्र की है। बिजली बंबा बाईपास स्थित बाग के समीप बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

घटना के समय युवक बाइक खड़ी कर मोबाइल पर किसी से बातचीत कर रहा था। तभी बाइक सवार अज्ञात लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। गोली की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने परिजन व पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों का कहना है कि युवक सड़क के किनारे रूककर मोबाइल पर बात कर रहा था। मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने घटनास्थल पर जाम लगाने की कोशिश की। जानकारी मिलने पर खरखौदा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

थाना रोहटा क्षेत्र के बाडम गांव का रहने वाला हिमांशु खेेती करता था। मंगलवार की शाम वह घर से रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर निकला था। बाइक से बाईपास पर जा रहे हिमांशु के मोबाइल पर किसी का फोन आया। जिसकी वजह से वह बाइक को सड़क किनारे सुनसान बाग के निकट खड़ी कर दी और मोबाइल फोन पर बात करने लगी। इसी बीच बाइक सवार अज्ञात लोगों पहुंचे और हिमांशु की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी।

गोली लगते ही हिमांशु खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। तभी आसपास के लोगों ने गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे। तब तक बाइक सवार अज्ञात लोग घटना को अंजाम देकर भाग निकले थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। युवक के पास से मिले मोबाइल नंबरों के आधार पर युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचे आक्रोशित परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया। जानकारी मिलने पर पहुंची खरखौदा पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Published on:
20 May 2020 04:53 pm
Also Read
View All