मेरठ। लॉकडाउन-4 में अब भी मेरठ को कोई छूट नहीं मिली है, ऐसे में ईद के मौके पर नमाज कैसे अदा की जाए, नमाज के समय कैसे तकरीर और अन्य चीजों को किया जाए। इसके बारे में जिले के उलेमा मुस्लिम समाज के लोगों को जानकारी दे रहे हैं। शहर कारी शफीकुर्रहमान बताते हैं कि आगामी 24 या 25 मई को चांद दिखने के साथ ईद का त्योहार मनाया जाएगा। शहरकाजी सहित अन्य उलमाओं ने ईद की नमाज घरों पर अदा करने की अपील की।