मिर्जापुर

शादी में बिन बुलाए मेहमान बनकर मत जाना! जयमाल के समय हुआ बड़ा कांड; मिर्जापुर में की गई गोली मारकर हत्या

Crime News: अगर आप भी शादी समारोह में बिन बुलाए मेहमान की तरह पहुंच जाते हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। जानिए पूरा मामला क्या है?

2 min read
जयमाल के समय शख्स की गोली मारकर हत्या। फोटो सोर्स-Ai

Crime News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर (Mirzapur) जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक शादी समारोह के दौरान जयमाल के समय एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं शादी का खुशियों भरा माहौल कुछ ही पलों में मातम में बदल गया।

ये भी पढ़ें

कलयुगी औलाद ने पिता का फावड़े से फोड़ डाला सिर; लहूलुहान होकर गिरे, मामूली सी बात पर मेरठ में हुआ हत्याकांड

जयमाल के दौरान चली गोली, किसी को नहीं लगी भनक

घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। राजापुर गांव के रानीबारी मजरे में गुलाब चंद्र के बेटे सूरज की शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जयमाल की रस्म चल रही थी और डीजे की तेज आवाज के बीच अचानक एक युवक को गोली मार दी गई। शोर-शराबे के कारण फायरिंग की आवाज किसी को सुनाई नहीं दी, जिससे मौके पर मौजूद लोग तुरंत कुछ समझ नहीं सके।

बिना निमंत्रण के शादी में पहुंचा था युवक

मृतक की पहचान राजापुर गांव निवासी अजय गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अजय बिना निमंत्रण के शादी में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान किसी ने उसे निशाना बनाते हुए सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही अजय जमीन पर गिर पड़ा, लेकिन तेज संगीत के चलते शुरुआत में किसी का ध्यान इस ओर नहीं गया।

आरोपी ने शव को घसीटकर ले जाने की कोशिश की

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी ने अजय के शव को रेलवे लाइन की ओर घसीटकर ले जाने की कोशिश की। उसी समय पास में मौजूद कुछ लोगों ने उसे देख लिया और शोर मचाया। लोगों के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और कई मेहमान तुरंत वहां से निकल गए।

जमीन विवाद में हत्या का आरोप

मृतक के पिता भूतनाथ ने इस हत्या के पीछे पुराना जमीन विवाद बताया है। उनका आरोप है कि रानीबारी गांव निवासी बुनेला ने उनके बेटे की हत्या की है। उन्होंने बताया कि घर के पास सात बिस्वा जमीन को लेकर पिछले डेढ़ महीने से विवाद चल रहा था और आरोपी ने पहले ही जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में तनाव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

ये भी पढ़ें

तीन बेटियों के सामने ही बाप ने मां को काट डाला; खून से सने हाथों को घर पर ही धोया! मेरठ में झूठ की कहानी का पर्दाफाश
Also Read
View All