मिर्जापुर

तो जनशक्ति जनता दल करेगी बीजेपी से गठबंधन! जानें अपनी पार्टी को लेकर तेज प्रताप यादव का स्टैंड, कॉकरोच पार्टी पर भी कही बड़ी बात

Mirzapur political news : अपने एक दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर पहुंचे जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि विधान से पूजा करते हुए उनका आशीर्वाद लिया
2 min read
Janshakti Janata Dal Chief Tej Pratap Yadav
जनशक्ति जनता दल प्रमुख तेज प्रताप यादव (Photo-IANS)

मिर्जापुर: अपने एक दिवसीय दौरे पर मिर्जापुर पहुंचे जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने रविवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में विधि विधान से पूजा करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। वहीं, दर्शन पूजन के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप ने अपनी पार्टी के भविष्य को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर भी उन्होंने बात की है।

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव रविवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर मां से आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से की गई बातचीत के दौरान बताया कि भविष्य में यदि पहल होती है और माता रानी का आशीर्वाद मिलता है तो उनकी पार्टी बीजेपी के साथ गठबंधन करने को तैयार है। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि भविष्य की बातें भविष्य में देखी जाएंगी।

अखिलेश को नहीं पसंद करते तेज प्रताप

वहीं, उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार बनेगी सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का समर्थन नहीं करते हैं। उन्होंने कहा है की राजनीति में हार और जीत की लड़ाई हमेशा से रही है। या तो पार्टी की हार होती है या फिर जीत। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ाई करते हुए कहा है कि एक बार फिर से यदि चुनाव होंगे तो उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ ही लोगों की पहली पसंद होंगे।

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा है कि युवाओं को कॉकरोच कहना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि देश का युवा और नौजवान कॉकरोच नहीं है। देश का युवा और नौजवान प्रतिदिन नौकरी के लिए, रोजी-रोटी के लिए संघर्ष करता है। कॉकरोच जनता पार्टी ने युवा और नौजवानों की ताकत को सरकार को दिखा दिया है। केवल 6 दिन में ही कॉकरोच जनता पार्टी ने देश में तहलका मचा दिया। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस बात की चर्चा हो रही है।

युवाओं को दिया समर्थन

उन्होंने कहा है कि युवाओं को कॉकरोच बोला गया और युवाओं को वह पहले से ही समर्थन देते आए हैं। जीवन में हमेशा आगे बढ़ाने वाले युवाओं और नौजवानों को उन्होंने सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि यदि देश में कॉकरोच पार्टी आंदोलन कर दे तो सरकार हिल सकती है। युवा जब जोर लगाता है तो वह क्या नहीं कर सकता। उन्होंने कहा है कि कॉकरोच जनता पार्टी को कहां से फंडिंग किया जा रहा है इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। उन्होंने कहा है कि यदि फंडिंग हो रही है तो सरकार को इसकी जांच करानी चाहिए।

Updated on:
24 May 2026 05:26 pm
Published on:
24 May 2026 05:26 pm
Also Read
View All
मिर्जापुर में 3 लोगों की मौत पर उग्र हुई भीड़, पुलिस पर किया पथराव, गाड़ियों में तोड़फोड़

Mirzapur Road Accident: टायर फटने के बाद ट्रक घर में घुसा, मिर्जापुर में सो रहे 5 लोग दबे, 3 की हुई मौत

मिर्जापुर में पति के दूसरी शादी के शक में मां ने 3 बच्चों को दिया जहर, फिर खुद भी खाया, मां और बेटी की मौत

‘जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, मुझे गालियां पड़ रही हैं’, बिजली विभाग के चीफ इंजीनियर को फोन पर मिर्जापुर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने लगाई फटकार

‘बाबरी मस्जिद के चंदे का क्या हुआ, केवल सनातन को बदनाम किया जा रहा’, राम मंदिर में कथित चंदा चोरी विवाद पर ब्रजेश पाठक