विविध भारत

दिल्ली में हल्की बारिश के बाद गिरा तापमान, कोहरे की वजह से 17 ट्रेनें चल रहीं लेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर बढ़ा दी ठंड मंगलवार को भी दिन भर कोहरा रहा और आंशिक रूप से बादल छाए रहे बुधवार को कोहरे की वजह से दिल्ली आने वाली 17 ट्रेनें भी देरी से चल रही
less than 1 minute read
untitled.png

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( National Capital Delhi ) में हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। दिल्ली ( Delhi ) और उससे सटे इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं।

मंगलवार को भी दिन भर कोहरा रहा और आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं, आज यानी बुधवार को कोहरे की वजह से यातायात प्रभावित रहा।

आलम यह है कि दिल्ली आने वाली 17 ट्रेनें ( Trains late ) आज भी देरी से चल रही है। ये ट्रेनें 1.30 घंटे से लेकर पांच घंटे तक लेट बताई गई हैं।

रेलवे के अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मऊ-आनन्द विहार एक्सप्रेस सबसे ज्यादा विलंब से दिल्ली आ रही है।

यह ट्रेन पांच घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है। इसके अलावा गाजीपुर-आनन्द विहार एक्सप्रेस 2.15 घंटे, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस 4.15 घंटे, मालदा-नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2.45 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं।

उन्होंने बताया कि गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस तीन घंटे, भागलपुर-आनन्द विहार गरीब रथ 4.30 घंटे, सुल्तानपुर-आनन्द विहार सद्भावना एक्सप्रेस 4.30 घंटे, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 2.30 घंटे और फैजाबाद-दिल्ली-फैजाबाद एक्सप्रेस 1.30 घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है।

वहीं, मौसम विभाग की मानें तो एक पश्चिमी विक्षोभ ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच समुद्री स्तर से 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊपर चक्रवाती परिसंचरण को जन्म दिया है, जिसके चलते अब भारतीय राज्यों का प्रभावित होना तय है।

Updated on:
15 Jan 2020 09:57 am
Published on:
15 Jan 2020 09:48 am
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video