विविध भारत

बर्फीली हवाओं के आगोश में समूचा उत्तर भारत, घने कोहरे के कारण 24 ट्रेनें लेट

राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के करीब सभी क्षेत्र गुरुवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है राजधानी घने कोहरे की वजह से नई दिल्ली से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइटें प्रभावित हो गईं

2 min read
घने कोहरे के कारण 24 ट्रेनें लेट

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली ( Delhi ) समेत उत्तर भारत के करीब सभी क्षेत्र गुरुवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। पश्चिमी विक्षोभ ( Western disturbance ) के प्रभाव से उत्तर भारत के अधिकतर इलाकों में जहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं धूप नहीं निकलने के कारण पछुआ हवाओं ( Westerly winds ) ने सर्दी बढ़ा दी है।

इसी बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कम अंतर होने के कारण लोगों को 24 घंटे ठंड का अहसास हो रहा है।

राजधानी छाए घने कोहरे की वजह से नई दिल्ली से उड़ान भरने वाली कई फ्लाइटें प्रभावित हो गईं हैं।

कम विजिबिलिटी ( Low visibility ) होने के कारण दिल्ली एयरपोर्ट ( Delhi Airport ) पर अब तक चार उड़ानें डायवर्ट कर दी गईं हैं। इसके साथ ही नई दिल्ली ( New Delhi ) से संचालित होने वाली 24 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

मौसम विशेषज्ञों की मानें तो बीते 118 साल में यह दिसंबर का ऐसा दूसरा महीना है जब दिल्ली में ऐसी कड़ाके की ठंड पड़ी हो।































































निर्धारित समय से लेट ट्रेनें
क्रम संख्या ट्रेन देरी
1हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस (12381)5 घंटे
2आजमगढ़- नई दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस (12225)2 घंटे
3रीवा-आनंदविहार रीवा एक्सप्रेस (12427)2.15 घंटे
4बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस (12553)2.30 घंटे
5दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति (12565)2 घंटे
6गया-नई दिल्ली महाबोधी एतक्सप्रेस (12397)4 घंटे
7पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस (12801)4.15 घंटे
8मालदा-नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस (13483)3.30 घंटे
9कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस (15707)4 घंटे
10चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस (12621)2.30 घंटे

सर्द मौसम में शीत लहर ने पूरे उत्तर भारत को अपने कब्जे में ले लिया है, ऐसे में डॉक्टर लोगों को सर्दी से बचने और खुद को गर्म रखने की सलाह दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें

Weather : अरब सागर से नमी आई, अब 27 से 30 तारीख तक पड़ सकती है कड़ाके की ठंड
Updated on:
28 Dec 2019 10:56 am
Published on:
28 Dec 2019 10:50 am
Also Read
View All