विविध भारत

बिहार: मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के समय मची भगदड़, 25 लोग घायल

मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान मची भगदड़ में 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 13 Aug 2018, 8:00 AM IST
Muzaffarpur
बिहार: मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के समय मची भगदड़, 25 लोग घायल

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यह गरीबनाथ मंदिर में जलाभिषेक के दौरान मची भगदड़ में 25 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में अधिकांश महिलाएं और बच्चे बता जा रहे हैं। दरअसल, घटना उस समय घटी जब सावन की तीसरे सोमवार तड़के मंदिर में जलाभिषेक किया जा रहा था। इस दौरान श्रद्धालु काफी संख्या में इकट्ठा थे। आपको बता दें कि गरीबनाथ मंदिर में सावन मास के दौरान श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ होती है।

आपको बता दें कि सावन मास के चलते गरीबनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बिहार सरकार में पुख्ता व्यवस्था के बड़े—बड़े दावे किए थे। बावजूद इसके सोमवार सुबह मची भगदड़ ने सारे प्रशासनिक इंतजामों की कलई खोल दी। भगदड़ की शुरुआत तब हुई जब मुजफ्फरपुर के हरि सभा चौक के पास श्रद्धालुओं में आपाधापी शुरू हो गई। कुछ ही देर में यह स्थिति भगदड़ में तब्दील हो गई। इस घटना में जलाभिषेक करने आए 25 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पहुंचे बचाव दल ने स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया और घायलों को इलाज के मुखर्जी सेमिनरी स्थित मिनी अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से शांति बनाए रखने की अपील की। जिले के पुलिस कप्तान ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कावड़ियों ने कांवडियों से शांतिपूर्वक जलाभिषेक की अपील की। बताया जा रहा है कि सुबह 4 बजे सुबह से एक नहीं बल्कि कई बार ऐसी स्थिति पैदा हुई जब प्रशासन को कई बार नियंत्रित करने की जरूरत महसूस हुई।

Published on:
Also Read
View All