विविध भारत

पहाड़ों पर गलन से उत्तर भारत में ठिठुरन, घने कोहरे की वजह से दिल्ली जाने वाली 25 ट्रेन लेट

घने कोहरे ( Dense Fog ) के कारण दिल्ली जाने वाली करीब 25 ट्रेन अपने तय समय से देर से चलीं उत्तर रेलवे ( North Railway ) के अधिकारी ने कहा कि करीब 25 ट्रेन 2-6 घंटे की देरी से चल रही हैं
2 min read
j.png
घने कोहरे की वजह से दिल्ली जाने वाली 25 ट्रेन लेट

नई दिल्ली। उत्तर भारत ( North India ) के कई हिस्सों में गुरुवार को घने कोहरे के कारण दिल्ली ( Delhi ) जाने वाली करीब 25 ट्रेन अपने तय समय से देर से चलीं।

यह जानकारी गुरुवार को रेलवे अधिकारियों ने दी। उत्तर रेलवे ( North Railway ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि करीब 25 ट्रेन दो से साढ़े छह घंटे की देरी से चल रही हैं।

उन्होंने कहा कि रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस ( Rewa-Anand Vihar Express ) 6.30 घंटे देरी से और कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ( Katihar-Amritsar Express ) 4.30 घंटे की देरी से चल रही हैं, जबकि ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस ( Brahmaputra Express )
अपने तय समय से 4.35 घंटे देर रही।

यहां तक कि गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस ( Gaya-New Delhi Mahabodhi Express )
अपने तय समय से 4.15 घंटे की देरी और पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ( Puri-New Delhi Purushottam Express ) चार घंटे देरी से चल रही है।

वहीं बुधवार को भी कोहरे ( Dense Fog ) के कारण दिल्ली जाने वाली 15 ट्रेनें कोहरे के कारण लेट रहीं। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को भी अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी रही।

सुबह चारों ओर घने कोहरे के साथ पारा 5.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का, जो मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम था।

मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, साल 1997 के बाद से से यह दिसंबर सबसे ठंडा रहा है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ( IMD ) ने कहा, "साल 1997 के बाद से अब तक दिसंबर महीने में सबसे लंबी अवधि के और सबसे सर्द दिन रिकॉर्ड किए गए हैं।"

Updated on:
26 Dec 2019 03:41 pm
Published on:
26 Dec 2019 03:14 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video