विविध भारत

गांधी जयंती पर तिहाड़ समेत देश की 150 जेलों से रिहा होगे 600 कैदी

आज दो अक्टूर यानी गांधी जयंती के अवसर जेल प्रशासन का बड़ा फैसला करीब 150 जेलों में बंद मुजरिमों में से 600 सजायाफ्ता कैदियों को किया जा रहा रिहा
2 min read
Oct 02, 2019
bn.png

नई दिल्ली। आज दो अक्टूर यानी गांधी जयंती के अवसर पर देश भर की करीब 150 जेलों में बंद सजायाफ्ता मुजरिमों में से 600 सजायाफ्ता कैदियों को रिहा किया जा रहा है। इन सभी कैदियों को गांधी जयंती पर आम-सजा-माफी योजना के तहत सलाखों से बाहर लाया जा रहा है। मौत की सजा पाए, हत्या या फिर बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में सजायाफ्ता मुजरिमों को इस लाभ से वंचित रखा गया है। योजना से लाभांवित महाराष्ट्र राज्य की 10 जेलों में बंद 70 मुजरिम अभी कुछ और दिन जेल की सलाखों में ही कैद रहेंगे। इसी तरह तिहाड़ जेल में बंद 5 में से 3 कैदियों को ही बुधवार को रिहा किया जा रहा है।

विशेष सजा-माफी-योजना के लिये चयनित किये 600 कैदी

हर साल की तरह इस साल भी गांधी जयंती के मौके पर, देश के सभी राज्यों की जेलों से करीब 600 कैदी इस विशेष सजा-माफी-योजना के लिये चयनित किये गये थे। योजना के तहत छोड़े जाने से पहले सभी जेलों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्ड-दिशा निदेशरें का अनुपालन करना प्राथमिकता में होता है। योजना के तहत मुजरिमों के चयन में, इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि, जाने-अनजाने मौत की सजा पाये, हत्या या फिर बलात्कार का कोई सजायाफ्ता मुजरिम इस लाभकारी योजना का लाभ न उठा ले।

70 मुजरिमों को गांधी जयंती के अवसर पर छोड़ने का ऐलान

योजना के तहत ही इस बार महाराष्ट्र सरकार ने इस बार राज्य की जेलों में बंद ऐसे 70 मुजरिमों को गांधी जयंती के अवसर पर छोड़ने का ऐलान किया था। इन सभी को बुधवार को जेलों से बाहर आना था। इसी बीच राज्य में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई। लिहाजा चुनाव आचार संहिता लगते ही अब, इस योजना के लाभांवित मुजरिमों को जेल से रिहा नहीं किया जा सकेगा।

सिफारिशों पर मुहर

उधर इस मौके पर एशिया की सबसे बड़ी और सुरक्षित समझी जाने वाली दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में कैद तीन सजायाफ्ता मुजरिमों को बुधवार को रिहा किया जा रहा है। हालांकि केंद्र सरकार ने 5 मुजरिमों को तिहाड़ से बाहर लाने की सिफारिशों पर मुहर लगा दी थी। इन 5 में से 2 कैदियों को बुधवार यानि गांधी जयंती के शुभ अवसर पर तिहाड़ से रिहा नहीं किया जा सकेगा।

तिहाड़ जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने आईएएनएस को बताया कि दरअसल बुधवार को जिन दो कैदियों की रिहाई नहीं हो पायेगी, उनमें से एक के ऊपर एक लाख और दूसरे मुजरिम के ऊपर 50 हजार रुपये का आर्थिक दंड लंबित है।

तिहाड़ जेल महानिदेशक गोयल ने आगे कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर तिहाड़, मंडोली और रोहिणी (दिल्ली राज्य की सभी 16 जेल) जेलों में कैदियों के बीच खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला जेल सहित सभी जेलों में बंद कैदियों ने रंगारंग सांस्कृति कार्यक्रमों के आयोजन में भी हिस्सा लिया। सभी खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन तिहाड़ जेल अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

Published on:
02 Oct 2019 01:23 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर