विविध भारत

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, 6 राज्यों से आने वाले लोगों के लिए 7 दिन का क्वारंटाइन जरूरी

देश में कोरोना वायरस Coronavirus ) के बढ़ते मरीजों के बीच कर्नाटक से बड़ी खबर सामने आई कर्नाटक में 6 राज्यों से आने वाले लोगों को 7 दिन क्वारंटाइन ( Quarantine ) में रहना होगा

2 min read

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( coronavirus ) के बढ़ते मरीजों के बीच कर्नाटक ( Karnataka ) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां क्वारंटाइन ( Quarantine ) के नियमों में कुछ छूट दी गई है।

कर्नाटक सरकार ( Government of Karnataka ) के नए आदेश के अनुसार कोरोना संक्रमित राज्यों ( Corona infected states ) से आने वाले लोगों को अब 14 दिन की बजाए 7 दिन इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन ( Institutional Quarantine ) में रहना होगा।

जबकि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों को 14 दिन होम क्वारंटाइन ( Home quarantine ) में रहने छूट दी गई है।

आपको बता दें कि कर्नाटक सरकार का यह फैसला घरेलू उड़ाने ( Domestic Flights ) शुरू होने से ऐन पहले आया है।

आपको बता दें कि देश में 25 मई से घरेलू विमान सेवा शुरू होने जा रही है। ऐसे में सभी राज्यों में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

राज्य के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद ने ट्वीट किया, "महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, दिल्ली और मध्य प्रदेश से आने वाली घरेलू उड़ान यात्री 7-दिवसीय इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन से गुजरेंगे।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया कि जो यात्री ऐसे राज्यों से लौटेंगे जहां कोरोना वायरस के मामले अपेक्षाक्रत कम हैं, उनको केवल 14 दिन के लिए होम क्वारंटाइन में रहना होगा।

आपको बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कर्नाटक में 138 ताजा कोरोना वायरस मामलों के साथ कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 1,743 हो गई।

आज तक संक्रमित कुल लोगों में, 597 ठीक हो चुके हैं और 41 की मौत हो चुकी है। राज्य में सबसे अधिक कोविड-19 मामले बेंगलुरु में हैं।

ये भी पढ़ें

कोरोना के खिलाफ जंग में New Zealand बना सबसे बड़ा उदाहरण, नियमों के साथ आम जिंदगी पटरी पर लौटी
Updated on:
23 May 2020 11:03 pm
Published on:
23 May 2020 11:01 pm
Also Read
View All