विविध भारत

जम्मू-कश्मीर: 40 केंद्रीय मंत्रियों का दल फिर करेगा जम्मू-कश्मीर का दौरा

मंत्रियों के नामों को तय करेगा PMO राजनीति पर बात नहीं करेंगे मंत्री विकास योजनाओं की जानकारी लेगा प्रतिनिधिमंडल

2 min read

चालीस केंद्रीय मंत्रियों का एक दल एक बार फिर से जम्मू-कश्मीर का दौरा करेगा। यह दल केंद्र शासित प्रशासन की ओर से शुरू की गई विकास योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी लेगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- इस दौरान राजनीतिक मुद्दों पर बात नहीं की जाएगी। केंद्रीय मंत्रियों का यह दौरा अप्रैल में होगा। अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है।

पहले गए दल का अनुसरण करेगा प्रतिनिमंडल

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का निर्णय किया जाएगा। ये प्रतिनिधिमंडल पिछले महीने राज्य की यात्रा करने वाले 37 केंद्रीय मंत्रियों का अनुसरण करेगा। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार- करीब 40 केंद्रीय मंत्रियों का दूसरा बैच जम्मू-कश्मीर का दौरा कर सकता है।

बजट सत्र खत्म होते ही होगा दौरा

हालांकि दौरे की तिथियों और मंत्रियों के समूह में कौन-कौन मंत्री होगा, यह अभी तय किया जाना है। हां, इतना जरूर है कि ये दौरा संसद के बजट सत्र के खत्म होने के तत्काल बाद होगा। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल तक चलेगा।

PMO देगा मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप

पीएमओ की ओर से मंत्रियों के नामों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रत्येक मंत्री को एक खास जिले की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। हालांकि मुख्य फोकस कश्मीर घाटी पर रहेगा। पहले चरण में राज्य का दौरा करने वाले कुछ मंत्री इस बार के प्रतिनिधिमंडल में भी शामिल हो सकते हैं।

विकास योजनाओं की लेंगे जानकारी

एक मीडिया रिपोर्ट में एक अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि- ये मंत्री केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रशासन की ओर से शुरू की गई विकास योजनाओं के जमीन पर क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। हालांकि मंत्री राजनीतिक मुद्दों के बारे में बात नहीं करेंगे।

Updated on:
21 Feb 2020 01:40 pm
Published on:
21 Feb 2020 01:36 pm
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से