विविध भारत

बड़े काम की चीज निकला आधार कार्ड, 80 साल के बुजुर्ग को मिलवाया परिवार से

केरल पुलिस की मदद और आधार कार्ड की वजह से 80 साल का बुजुर्ग अपने परिवार से मिलने में कामयाब रहा।
2 min read
Aadhar 2
Aadhar

तिरुवनंतपुरम। देश में आधार कार्ड को लेकर चाहे कितनी भी शंकाए हों, लेकिन इसका फायदा कितना है वो केरल के एक परिवार से बेहतर कौन बता सकता है। दरअसल, केरल में आधार कार्ड की वजह से ही 80 साल के एक बुजुर्ग को अपना परिवार मिल गया। हुआ कुछ यूं कि 80 साल का वो व्यक्ति अपने परिवार से बिछड़ गया था। कमजोर याद्दाश्त के इस बुजुर्ग शख्स को उसके परिवार से मिलाने के लिए आधार कार्ड ने अहम भूमिक निभाई।

आधार कार्ड ने 80 साल के बुजुर्ग को मिलवाया परिवार से
बताया जा रहा है कि ये शख्स बस में सवार 80 साल के भसी गंदे कपड़े पहने हुए थे। वो बार-बार केवल हनुमानमंदिर के पास उतरने की बात कह रहा था। ना तो उन्हें अपना घर पता था और ना ही किसी का पता याद था। इसके अलावा उस शख्स को अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम भी नहीं मालूम था, लेकिन फिर पुलिस की कोशिश और आधार कार्ड ने अपना कमाल दिखाया और उस शख्स को परिवार से मिला दिया।

पुलिस ने भी बराबर का दिया साथ
पुलिस ने भसी नाम के इस शख्स की मदद की और उन्हें 26 मई को उनके परिवार से मिलाने में सहायता की। करमना के सब इंस्पेक्टर आरएस श्रीकांत ने कहा कि भसी बहुत ही कमजोर हो गए थे। याद्दाश्त कमजोर होने के साथ उनके पैरों में सूजन भी थी। उन्हें अपने नाम और पते के बारे में कुछ याद नहीं था। सौभाग्य से उनके पास आधार कार्ड था। उनकी उंगलियों की सहायता से हमने उनके घर और अन्य जानकारियों का पता लगा लिया। पुलिस ने उनके घरवालों से संपर्क किया जो कि भसी को लेकर परेशान थे। पुलिस उन्हें खुद सरकारी गाड़ी में उनके घर तक छोड़ कर आई।

Published on:
30 May 2018 12:46 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video