भंवरकुआं थाने में रिपोर्ट लिखाने गए मो. जावेद से पुलिस ने पहले आधार कार्ड नंबर मांगा तो वह आश्चर्यचकित रह गए। आधार कार्ड नंबर देने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट लिखी और उसमें कार्ड नंबर भी अंकित किया। कई बार लोग फर्जी नाम से रिपोर्ट लिखा देते है। फरियादी के मामले में तो फर्जीवाड़ा कम होता है, लेकिन आरोपित को लेकर ज्यादा होता है। मामला कोर्ट में जाता है और वहां से समन या वारंट जारी होने पर फरियादी अथवा आरोपित नहीं मिल पाता, जिससे परेशानी होती है। रावजीबाजार थाने में भी फरियादी से आधार कार्ड नंबर पहले मांगा जा रहा है। टीआई सुनील सैजवार ने ने माना हम आधार कार्ड नंबर मांगते है, तुरंत नहीं होता है तो चालान पेश करने के पहले लिया जाता है।