क्या कहते हैं कानूनी जानकार
देश के अंदर लंबे समय से आधार कार्ड की अनिवार्यता को लेकर लंबी बहस चल रही है। इस मामले में कई कानूनी जानकारों का मानना है कि आधार की अनिवार्यता से सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार कम होने के सरकारी दावे काफी हद ठीक हो सकते हैं, लेकिन उनके सवाल यह हैं कि जो लोग सरकारी योजना का लाभ नहीं ले रहे, उनके मोबाइल, बैंक खातों, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन, इनकम टैक्स, हवाई टिकट जैसे रुटीन मामलों में आधार को जरूरी बनाने की जिद से क्या हासिल होगा?