विविध भारत

महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे के सरकारी बंगले की दीवार पर लिखे अपशब्द, मची हलचल

महाराष्ट्र (Maharashtra) के CM उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) से जुड़ी बड़ी खबर उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) के बंगले 'वर्षा' की दीवार पर किसी ने अपशब्द लिख दिए CM आवास पर लिखी इस आपत्तिजनक टिप्पणी की जानकारी लगते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया
2 min read
dddd.png
महाराष्ट्र: CM उद्धव ठाकरे के सरकारी बंगले की दीवार पर लिखे अपशब्द

नई दिल्ली।महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (CM Uddhav Thackeray) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां उनके सरकारी बंगले 'वर्षा' की दीवार पर किसी ने अपशब्द लिख दिए हैं।

CM आवास पर लिखी इस आपत्तिजनक टिप्पणी की जानकारी लगते ही से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ( Devendra Fadnavis ) के इस्तीफे के बाद यह सरकार आवास उद्धव ठाकरे को मिला था।

बताया जा रहा है कि लोक निर्माण विभाग ( PWD ) ने जब यह बंगला उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) को सौंपा तो उसकी दीवार पर अपशब्द लिखे हुए थे।

सूत्रों की मानें तो सरकारी बंगले पर इन शब्दों का इस्तेमाल मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) के लिए किया गया था।

दरअसल, वर्षा बंगले की दीवार पर 'Whos is UT' लिखा हुआ है। कुछ लोग UT को उद्धव ठाकरे के नाम से जोड़ कर देख रहे हैं।

अब इस मामले के सुर्खियों में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनके परिवार पर सवाल उठ रहे हैं।

गौरतलब है कि शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे ने शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई है।

मुख्यमंत्री बनने के बाद मुख्यमंत्री का सरकार बंगला उद्धव ठाकरे को आवंटित हो गया है। हालांकि सीएम उद्धव ठाकरे ने अभी यहां शिफ्ट नहीं किया गया है।

सीएम के शिफ्ट करने से पहले लोक निर्माण विभाग बंगले की मरम्मत कार्य में जुटा है।

Updated on:
28 Dec 2019 02:26 pm
Published on:
28 Dec 2019 02:18 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video