विविध भारत

चीन में लगभग 10 लाख लोग ले चुके हैं कोरोना का टीका, यहां जानें पूरी रिपोर्ट

-लियू जिंगजेन ने बताया कि चीनी स्टूडेंट्स और राज्य कर्मचारी चीन में तैयार कोरोना वैक्सीन को लेकर विश्वभर में भ्रमण कर चुके हैं।-चीन में लगभग 10 लाख से अधिक लोग ले चुके हैं कोरोना वायरस वैक्सीन का टीका।-चीन के समामित्व वाली कंपनी सिनेफार्मा ने बनाई कोरोना वायरस की वैक्सीन।  

2 min read
Nov 20, 2020
corona_vacione.jpg

नई दिल्ली। कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) दुनियाभर में तेजी से फैलती जा रही है। हर किसी का कहना है कि यह महामारी चीन से दुनियाभर में फैली है। वहीं अब खबर आ रही है कि चीन में चीनी कंपनी सिनेफार्मा (Chinese company Sinopharm) द्वारा बनाई गई कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) को लगभग 10 लाख से अधिक ले चुके हैं। चीन जुलाई से अपने राज्य कर्मचारिेयों और विदेश पढ़ाई के लिए जाने वाले स्टूडेंट्स (international students) को प्रयोगात्मक कोरोना वैक्सीन के टीके दे रहा है।

सिनेफार्मा के अध्यक्ष (Sinopharm's chairman) ने इसी सप्ताह मीडिया को बताया कि लगभग एक मिलियन ने अब तक आपातकालीन उपयोग के लिए यह टीका प्राप्त किया है। हालांकि उन्होंने कोई सही आंकड़ा नहीं बताया। चीन के लियू जिंगजेन (Liu Jingzhen) ने बुधवार को चीन के स्वामित्व वाली फर्म को लेकर दिए गए इंटरव्यू में कहा, 'जिन लोगों को सिनेफार्मा कंपनी का कोरोना टीका दिया गया है उनमें हल्के लक्षण थे और अब उनकी तरफ से कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं मिली है।' चीन इस नए वायरस के टीके लिए हमेशा से प्रयासरत रहा है।

चीन ने लगभग पाया लिया कोरोना पर काबू
चीनी कंपनी सिनेफार्मा यूएई, बहरीन, मिस्र, जॉर्डन, पेरू और अर्जेंटीना सहित कई देशों में भी दो टीकों पर परिक्षण कर रही है। जबकि चीनी सीमा में लगभग कोरोना पर काबू पा लिया गया है। ने लगभग कोरोना वायरस पर काबू पा लिया है। कंपनी ने इसी सप्ताह दावा किया था कि वैक्सीन का टीका विश्वभर में उपलब्ध कराएगी। हालांकि परीक्षण कहां तक हो गया इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं दी।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घोषणा की चीन में बने कोरोना वैक्सीन का टीका वैश्विक रूप से अच्छा साबित होगा। खासकर अमरीका ने चीन की जमकर बुराई की थी। चीनी मीडिया के मुताबिक, चीन के लोग कोरोना से संक्रमित हुए बिना ही यह टीका लेकर 150 से अधिक देशों की यात्रा कर चुके हैं।

दुनिया के सभी देशों के बीच कोरोना का टीका बनाने को लेकर होड़ सी लगी है। इस बीच चीन का दावा है उन्होंने इस पर काफी हद तक काबू पा लिया है। चीन का कहना है कि उसने बिना किसी की भागीदारी के बिना कोरोना का टीका तैयार किया है। कोविड-19 का टीका बनाने को लेकर अमरीकी कंपनी फाइजर और उसके जर्मन पार्टनर बायोटेक मिलकर अमरीका फर्म मॉर्डन के साथ इस महीने बड़े पैमाने पर परीक्षण कर रहा है।

Published on:
20 Nov 2020 03:30 pm