विविध भारत

अमरनाथ यात्रा: खराब मौसम ने रोकी अमरनाथ यात्रा की चाल, दूसरे जत्थे को नहीं मिली अनुमति

अमरनाथ यात्रा के दौरान हो रही झमाझम बारिश के कारण श्रद्धालुओं के दूसरे जत्थे केा रोक दिया गया है।
2 min read
news
'दिल्ली में पेड़ों की कटाई हुई तो आम नागरिक भी जिम्मेदार'

नई दिल्ली। अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच श्रद्धालुओं के पहले जत्थे ने दर्शन किए। यात्रा के दौरान हो रही झमाझम बारिश के कारण श्रद्धालुओं के दूसरे जत्थे केा रोक दिया गया है। वहीं खराब मौसम के वाबजूद भी श्रद्धालुओं में जोश और उत्साह बरकार है। मौसम में खराबी के चलते यात्रा के पहले दिन ही परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसके चलते केवल 1,007 श्रद्धालु ही बाबा बर्फानी के दर्शन पा सके।


अमरनाथ श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अनुसार सुबह में हुई तेज बारिश की वजह से काफी देर से यात्रा शुरू हो सकी। एसएएसबी के प्रवक्ता ने बताया कि बालटाल मार्ग से 1,316 श्रद्धालु और पहलगाम से 60 श्रद्धालुओं ने ही यात्रा शुरू की। बता दें कि 3,000 श्रद्धालुओं का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल और पहलगाम पहुंच गया था। दरअसल, उत्तर और दक्षिण कश्मीर के दोनों मार्गो पर खराब मौसम के कारण अमरनाथ यात्रा गुरुवार को घंटों बाधित रहने के बाद दोपहर में मौसम सुधरने पर दोबारा शुरू की गई थी।

अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों को उत्तर कश्मीर के बालटाल आधार शिविर से गुफा मंदिर की तरफ जाने की इजाजत दी थी। इससे पहले एक अधिकारी ने कहा था कि गुफा मंदिर जाने वाले बालटाल और पहलगाम दोनों रास्तों पर तड़के सुबह से ही बारिश हो रही है। सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। मौसम में सुधार होने तक उन्हें आगे नहीं बढ़ने की सलाह दी गई है। जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कुल 3,425 तीर्थयात्री दो जत्थों में रवाना हुए। तीर्थयात्रियों का पहला जत्था तड़के 3.55 बजे और दूसरा जत्था 4.20 पर रवाना हुआ था। पुलिस ने कहा कि गुरुवार को रवाना हुए जत्थे में 2,679 पुरुष, 592 महिलाएं, तीन बच्चे और 151 साधु शामिल हैं।

Published on:
29 Jun 2018 08:51 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर