नई दिल्ली। कश्मीर को लेकर बयानबाजी से सुर्खियों में आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैफुद्दीन सोज लगातार विवादों में बने हुए हैं। कश्मीर को लेकर आई अपनी पुस्तक ‘कश्मीर: ग्लिम्पसेज ऑफ हिस्ट्री एंड द स्टोरी ऑफ स्ट्रगल’ के हवाले से कांग्रेस नेता की बयानबाजी जारी है। ताजा मामला एक टीवी एंकर से जुड़ा है। दरअसल, एक न्यूज चैनल का एंकर सैफुद्दीन सोज से सरदार वल्लभभाई पटेल को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया मांगी तो वह न केवल नाराज होकर वहां से उठकर चले गए, बल्कि उन्होंने प्रोग्राम के बीच में भी टीवी एंकर को दल्ला कहा दिया। बता दें कि पिछले दिनों सरदार वल्लभभाई पटेल ने कहा था कि पूर्व गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल हैदराबाद के बदले कश्मीर पाकिस्तान को देने के लिए तैयार थे।