दैनिक अखबार राइजिंग कश्मीर के संपादक शुजात बुखारी की हत्या में पाकिस्तान का नाम सामने आ रहा है। पुलिस के पास पाकिस्तान का हाथ होने के पुख्ता सबूत भी है। पुलिस ने साथ ही आरोपियों की तस्वीर भी जारी की है। कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक एसपी पाणि ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, " हमारे पास ठोस सबूत है जो बताते है कि ये पाकिस्तान से किया गया है। सेवा प्रदाताओं के सहयोग से हमारे पास सबूत हैं, जो पाकिस्तान से संबंधित हैं। शुजात बुखारी की हत्या करनवाले चारों आरोपियों की पहचान हो गई है। पुलिस ने आतंकी सुजात गुल, आजाद अहमद मलिक, मुजफ्फर अहमद भट और नावेद जट की फोटो जारी कर दी है।