विविध भारत

पूर्वोत्तर के मुख्यमंत्रियों के साथ अमित शाह की होने वाली बैठक टली

अमित शाह का दौरा रद्द होने की खबरों के बाद असम के मुख्यमंत्री ने मेघालय के मुख्यमंत्री के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए एक अनौपचारिक मीटिंग भी रखी है।
2 min read
Jul 17, 2021
Feature image

नई दिल्ली। देश के गृहमंत्री अमित शाह की आज 17 जुलाई को नॉर्थ ईस्ट स्टेट्स के मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस बैठक को कोरोना की वजह से स्थगित किया गया है। जल्दी ही इस मीटिंग के लिए अगली तारीख का ऐलान किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस मीटिंग में पूर्वोत्तर राज्यों के मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशकों को भी शामिल किया जाना था। बैठक में अंतरराज्यीय सीमा विवाद के मामलों को सुलझाने के लिए बातचीत होने की संभावना मानी जा रही थी।

उल्लेखनीय है कि अमित शाह आज 17 जुलाई को दो दिन की मेघालय यात्रा पर जा रहे थे जो स्थगित हो गई है। पूर्वोत्तर में गृहमंत्री को कई परियोजनाओं का भी उद्घाटन करना था जिसे अब बाद के लिए टाल दिया गया है। अपुष्ट मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब अमित शाह 24 जुलाई को मेघालय आएंगे। मणिपुर और त्रिपुरा में भी जल्दी ही आम चुनाव होने वाले हैं। इसके चलते भाजपा इन राज्यों में अपना ध्यान फोकस कर रही है।

मेघालय के मुख्यमंत्री के साथ असम के मुख्यमंत्री की मीटिंग
अमित शाह का दौरा रद्द होने की खबरों के बाद असम के मुख्यमंत्री ने मेघालय के मुख्यमंत्री के साथ सीमा विवाद को सुलझाने के लिए एक अनौपचारिक मीटिंग भी रखी है। इससे पहले उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी 16 जुलाई को सीमा विवाद को लेकर एक मीटिंग की थी। मेघालय के मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्वीट भी किया।

Published on:
17 Jul 2021 11:03 am
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार