विविध भारत

मोसुल में मारे गए 39 भारतीयों के परिजनों में गुस्सा, सरकार के सामने रखी डीएनए रिपोर्ट दिखाने की मांग

मृतकों के परिजनों ने सरकार को लेकर भारी गुस्सा है। उनका कहना है यदि वो मारे गए थे, तो सरकार ने यह बात उनसे क्यों छुपाई।
2 min read
• •
Updated: 21 Mar 2018, 11:28 AM IST
MEA

नई दिल्ली। इराक के मोसुल में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के चंगुल से 2014 में बचकर निकले एकमात्र भारतीय नागरिक ने सवाल उठाया कि वहां बंधक बनाए गए सारे लोगों को जब वर्षो पहले ही मार दिया गया तो फिर सरकार ने इतने साल से इस बात को स्वीकार्य क्यों नहीं किया। हरजीत मसीह ने कहा कि मैंने सच्चाई बताई थी। वहीं, मृतकों के परिजनों ने सरकार को लेकर भारी गुस्सा है। उनका कहना है यदि वो मारे गए थे, तो सरकार ने यह बात उनसे क्यों छुपाई। बता दें कि मंगलवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में जानकारी देते हुए बताया था कि लंबे समय से लापता चल रहे 39 भारतीयों की मोसुल में हत्या कर दी गई है।

सरकार के सामने रखी यह मांग

दरअसल, ये 39 भारतीय इराक के निर्माण क्षेत्र में काम करते थे। 2014 में मोसुल में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों ने इन लोगों का अपहरण कर लिया था, जिसके बाद से उनकी कोई खबर नहीं लग पा रही थी। जानकारी के मुताबिक अब इनके पार्थ‍िव शरीर बादुश की एक पहाड़ी पर मिले हैं। जब यह जानकारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में दी तो उनके परिजनों पर मुश्किलों का पहाड़ टूट गया। वहीं इन लोगों में सरकार के प्रति गुस्सा व्याप्त है। उनका कहना है कि सरकार पहले उनके जिंदा होने की बात कह रही थी, अब अचानक उनके मारे जाने की खबर कैसे आ गई। कुछ परिजनो ने मासुल में मारे गए अपनों की डीएनए रिपोर्ट देखने की इच्छा जाहिर की है। अपने भाई मजिंदर की मौत की सूचना पर उनकी बहन गुरपिंदर कौर ने कहा कि वह डीएनए रिपोर्ट देखना चाहती हैं। गुरपिंदर ने कहा कि हम सरकार से मांग करते हैं कि हमें डीएनए रिपोर्ट दिखाई जाए। उन्होंने कहा कि इस मसले पर सियासत होती नजर आ रही है।

दो-तीन माह पहले दिए था डीएनए सैंपल

उधर, कमलजीत कौर के पति रूप लाल की हत्या की खबर पर उसने बताया कि वह 7 साल पहले काम के सिलसिले में इराक गए थे। उसकी रूप लाल से आखिरी बार 2015 में फोन पर बात हुई थी। कमलजीत ने बताया कि दो-तीन महीने पहले कुछ सरकारी लोग हमारा डीएनए सैंपल लेकर गए थे। अब इस तरह की जानकारी ने हमारा सबकुछ छीन लिया है। इराक में लापता हुए सभी 39 लोग गरीब परिवार के थे और उनमें से अधिकांश पंजाब के गांवों के रहनेवाले थे। उनके परिवारों से बीते अक्टूबर में उनके डीएनए के नमूने लिए गए। सुषमा स्वराज ने इससे पहले भरोसा उन्हें भरोसा दिलाया था कि लापता लोगों का पता लगाने की पूरी कोशिश की जाएगी। लेकिन मंत्री ने इतने साल से सिर्फ यह बताया कि भारतीयों के मारे जाने की कोई पुष्ट सूचना नहीं है।

Published on: