बता दें कि इससे पहले मोरक्को के अगादिर शहर के पास सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक ही दिशा में जा रहे दो ट्रकों की शनिवार को अगादिर-मराकेश राजमार्ग पर टक्कर हो गई, जिससे लगी आग में पास की दो कारें भी झुलस गई। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई। प्रशासन और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचने और आग बुझाने का प्रयास किया। इस दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।