आईएस के चंगुल से मुक्त हुआ था मोसुल
आपको बता दें कि मोसुल शहर को इस्लामिक स्टेट का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले कुछ समय में इराकी सेना ने यहां से आईएस का सफाया कर दिया सेना ने अपना धव्ज फहरा दिया था। इराकी प्रधानमंत्री हैदर अल-आब्दी ने खुद 'मुक्त' कराए गए मोसुल में जीत की घोषणा की थी। तीन साल पहले जिहादियों ने मोसुल पर कब्जा कर लिया था, जिसके बाद पिछले लगभग नौ महीनों से सेना और आतंकियों में संघर्ष जारी था।