
नई दिल्ली। बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां आज यानी शुक्रवार को 13242 डाउन इंटरसिटी में आग लग गई।
ट्रेन राजेंद्र नगर टर्मिनल से चलकर बांका जा रही थी। तभी एक जनरल कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया। कोच में धुआं उठता देख यात्रियों में हड़कंप मच गया।
कई यात्री डर के चलते चलती ट्रेन से कूद गए। हालांकि घटना के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जिसके बाद करीब 45 मिनट तक ट्रेन नाथनगर में खड़ी रही।
जानकारी के अनुसार अपने निर्धारित समय से चल रही बांका इंटरसिटी शुक्रवार सुबह 4.25 पर सुल्तानगंज स्टेशन से खुली थी।
ट्रेन को सुल्तानगंज स्टेशन से चलकर भागलपुर पर रुकना था, लेकिन 10 मिनट बाद जैसे ही ट्रेन अकबरनगर गुजरी।
तभी जनरल कोच संख्या O6440 से अचानक धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कोच धुएं से भर गया। इसे देखकर ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में सवार कई यात्री मारे डर के चलती ट्रेन से कूद गए।
रेलवे को मिली घटना की सूचना के बाद ट्रेन को रोका गया। इसके बाद नाथगनगर नाम की जगह पर ट्रेन को रोका गया। जहां पर पूरी ट्रेन को खाली कराया गया।
वहीं, शुरुआती जांच में सामने आया है कि कोच में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। दरअसल, बारिश की वजह से ट्रेन की छत से पानी लीक होकर टॉयलट के पास लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड तक पहुंच गया।
जिसकी वजह से शॉर्ट सर्किट हो गया और बोर्ड से धुआं निकलने लगा।