23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 85 सीटों पर लगाई मुहर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने 85 सीटों पर लगाई मुहर

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अब 1 महीने से भी कम समय का वक्त कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार को 45 से ज्यादा सीटों पर लिया निर्णय CEC की बैठक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 27 Sep 2019, 7:52 AM IST

a.png

,,

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अब 1 महीने से भी कम समय का वक्त रह गया है, ऐसे में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार को 45 से ज्यादा सीटों पर निर्णय लिया, जिससे चुनाव के लिए अंतिम रूप से चयनित कुल उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है।

केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के आवास पर हुई।

बैठक में अहमद पटेल, अंबिका सोनी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मल्लिकार्जुन खड़गे, के.सी. वेणुगोपाल, बालासाहब थोराट और अन्य नेता शामिल हुए।

जैश ने रची जम्मू-कश्मीर को दहलाने की साजिश, एयरपोर्ट समेत कई संवेदनशील जगहों की बढ़ाई गई सुरक्षा

बैठक के बाद थोराट ने आईएएनएस से कहा कि आज हमने 45 सीटों पर फैसला किया, जिससे कुल चयनित उम्मीदवारों की संख्या बढ़कर 85 हो गई।

महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष थोराट ने कहा कि पार्टी आने वाले दिनों में अन्य विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के बारे में फैसला कर लेगी।

कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा) ने 125-125 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है, बाकि सीटें छोटी पार्टियों के लिए छोड़ी जाएंगी।

87 साल के हुए मनमोहन सिंह, PM मोदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के खिलाफ शिकायत दर्ज, दरोगा को धमकाने का आरोप

पूर्व केंद्रीय मंत्री और राकांपा के प्रमुख शरद पवार और पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के खिलाफ धनशोधन के मामले में ईडी की जांच पर थोराट ने कहा कि शरद पवार किसानों व अन्य लोगों के बहुत बड़े नेता हैं।

सहकारी बैंक में कोई भी पद नहीं होने के बावजूद उनका नाम ईडी ने अपनी एफआईआर में दर्ज किया है। यह अपने आप में बहुत कुछ बताता है। वह जबरदस्त वापसी करेंगे।