विविध भारत

बिहार ट्रेन हादसा: ​सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद, हाजीपुर रूट पर पैसेंजर ट्रेनें रद्द

बिहार के हाजीपुर में रविवार को दिन निकलते ही बड़ा रेल हादसा हो गया। आनंद विहार-राधिकापुर सीमांचल एक्सप्रेस के 12 कोच अचानक ट्रैक से उतर गए।
2 min read
Feb 03, 2019
news
बिहार ट्रेन हादसा: ​सीमांचल एक्सप्रेस दुर्घटना के बाद, हाजीपुर रूट पर पैसेंजर ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली। बिहार के हाजीपुर में रविवार को दिन निकलते ही बड़ा रेल हादसा हो गया। आनंद विहार-राधिकापुर सीमांचल एक्सप्रेस के 12 कोच अचानक ट्रैक से उतर गए। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। वहीं दुर्घटना के बाद यह रेल रूट बाधित हो गया है और कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो गया। डीआईजी (रेल) बी.एन. झा ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग अभी भी दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों के अंदर फंसे हुए हैं।

ट्रेनें भी मुजफ्फरपुर-छपरा के रास्ते डायवर्ट की गई

दरअसल, यह हादसा हाजीपुर-बछ़वाड़ा रेल सेक्शन के बीच सहदोई स्टेशन के पास हुआ। इसके बाद रेलवे ने एहतियात बरतते हुए फिलहाल इस रूट पर सभी पैसेंजर गाड़ियों को कैंसल कर दिया। वहीं, कई गाड़ियों का रूट बदल दिया गया। विभाग के अनुसार डाउन ट्रेनों को पटना-मोकामा-बरौनी जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया गया। जबकि डाउन ट्रेनों को बरौनी-मोकामा-पटना के रास्ते डायवर्ट कर दिया गया। जानकारी के अनुसार यूपी से बिहार छपरा जाने वाली ट्रेनें भी मुजफ्फरपुर-छपरा के रास्ते डायवर्ट की गई हैं।

गांव वाले दूवदूत बनकर घटनास्थल पर पहुंच गए

यहां सबसे बड़ी बात यह कि दिन के सुबह 4 बजे के आसपास हुए हादसे में आसपास के गांव वाले दूवदूत बनकर घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां गांव वालों ने बिना किसी मदद के इंतजार के ट्रेन से घायलों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। ट्रेन में सवार लोगों की मदद को आगे आए गांव वालों ने डिब्बों में फंसे महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान पर ले गए।

Published on:
03 Feb 2019 11:47 am