
बिहार: सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे में 6 लोगों की मौत, रेल मंत्री पियूष गोयल ने लोगों की मदद की अपील
नई दिल्ली। बिहार के वैशाली जिले में रविवार सुबह 12487 जोगबनी-आनंदबिहार सीमांचल एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के सहदोई बुजुर्ग स्टेशन के पास हुआ। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। पूर्व-मध्य रेलवे के मुख्य सूचना जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार के मुताबिक जोगबनी से नई दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल जा रही सीमांचल एक्सप्रेस रविवार तड़के तीन बजकर 52 मिनट पर मेहनार रोड से गुजरी और लगभग चार बजे सहदोई बुजुर्ग के पास इसकी नौ बोगियां पटरी से उतर गईं। वहीं, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया गया कि बिहार के सहदेई बुजुर्ग में जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। रेल मंत्री ने ट्रेन हादसे के बाद भारतीय रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों को भी शेयर किया है।
जानकारी के अनुसार बिहार के वैशाली जिले में रविवार को बड़ा रेल हादसा हो गया। यहां दिल्ली-सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि पहले 9 डिब्बे ट्रैक से उतरने की खबर सामने आई थी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। रेलवे ने दावा किया है कि यह हादसा टूटी हुई पटरी की वजह से हुआ है। इसके साथ ही रेलवे ने दुर्घटना में किसी साजिश से भी इनकार नहीं किया गया है। वहीं, सरकार ने मृतकों को पांच-पांच लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है। जबकि घायलों को एक-एक लाख रुपया बतौर मुआवजा दिए जाने की बात सामने आई है।
रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक इस दुर्घटना में वातानुकूलित तीन डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। छह यात्रियों की मौत हो गई है जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। दुर्घटना की सूचना के बाद रेलवे के अधिकारी और स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच गया है। दुर्घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। रेलवे द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया गया है।
Updated on:
03 Feb 2019 05:01 pm
Published on:
03 Feb 2019 10:12 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
