25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: सीमांचल एक्सप्रेस हादसे की सामने आई तस्वीरें, 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 मरे

बिहार के वैशाली जिले में रविवार को दिल्ली-सीमांचल एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हैं।
2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Feb 03, 2019

news

बिहार: सीमांचल एक्सप्रेस हादसे की सामने आई तस्वीरें, 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 6 मरे

नई दिल्ली। बिहार के वैशाली जिले में रविवार को दिल्ली-सीमांचल एक्सप्रेस के नौ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 10 घायल हैं। डीआईजी (रेल) बी.एन. झा ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग अभी भी दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों के अंदर फंसे हुए हैं।

बिहार: कोर्ट में तलाक पर सुनवाई के दौरान गायब रहे तेज प्रताप और ऐश्वर्या, परिवार ने साधी चुप्पी

कांग्रेस ने मांगा पर्रिकर का इस्तीफा, नाक में पाइप लगाकर ना आएं विधानसभा

रेलवे के एक अधिकारी के मुताबिक, बिहार के जोगबनी से दिल्ली जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस वैशाली के शेड्स बुर्जुर्ग रेलवे स्टेशन के पास सुबह तीन से चार बजे के बीच पटरी से उतर गई। पूर्व मध्य रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

सलमान से लेकर शाहरुख तक को धमका चुका है रवि पुजारी, जाने कैसे बना अंडरवर्ल्‍ड डॉन

बिहार: सीमांचल एक्सप्रेस के 9 कोच पटरी से उतरे, 6 लोगों की मौत और 13 घायल

रेलवे के आला अधिकारी भी हादसे की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच चुके। इसके बाद डॉक्टरों की टीम भी घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई। हालांकि अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। घायल लोगों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बेंगलुरु: एचएएल का 2000 ट्रेनर फाइटर एयरक्राफ्ट हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में पायलट की मौत

केंद्र सरकार ने SIMI पर फिर लगाया 5 साल का प्रतिबंध, आतंकी गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया गया कि बिहार के सहदेई बुजुर्ग में जोगबनी-आनंद विहार टर्मिनल सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। जिसके बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया है। रेल मंत्री ने ट्रेन हादसे के बाद भारतीय रेलवे द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों को भी शेयर किया है।