
कांग्रेस ने मांगा पर्रिकर का इस्तीफा, नाक में पाइप लगाकर ना आएं विधानसभा
नई दिल्ली। बीमारी को लेकर लंबे समय से विपक्षी पार्टियों की आलोचनाओं का शिकार हो रहे मनोहर पर्रिकर एक बार फिर से निशाने पर हैं। कांग्रेस नेता रेगिनाल्डो लॉरेन्सो ने गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के खराब स्वास्थ्य को लेकर बड़ी टिप्पणी कर दी है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि मनोहर पर्रिकर को नाक में पाइप डालकर विधानसभा में नहीं आना चाहिए। यही नहीं कांग्रेस नेता ने पर्रिकर से इस्तीफे की मांग भी कर ली।
मुख्यमंत्री पद का कार्यभार किसी और नेता को सौंप दें
कांग्रेस नेता लॉरेन्सो ने कहा कि मनोहर पर्रिकर को या तो सम्मानपूर्वक अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए या मुख्यमंत्री पद का कार्यभार किसी और नेता को सौंप देना दें। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि वह यहां शर्ते नहीं बता रहा हैं, उनकी पार्टी भाजपा को उनके लिए खुद शर्तें तय करनी चाहिए। मनोहर पर्रिकर को लेकर बोल रहे कांग्रेस नेता ने कहा कि उनको नाक में पाइप डालकर विधानसभा नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब चीजें आपके काबू से बाहर हो जाती हैं तो यह आपको शोभा नहीं देता है।
कांग्रेस नेताओं ने टिप्पणी
आपको बता दें कि पिछले दिनों कांग्रेस नेताओं ने टिप्पणी की थी कि मनोहर पर्रिकर होश में नहीं हैं। कांग्रेस नेताओं की इस टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी और गोवा की राजनीति में घमासान मच गया था। इसके जवाब में मनोहर पर्रिकर ने बजट पेश करते समय कहा था कि उनमें जोश भी बहुत है और वह पूरे होश में भी हैं। आपको बता दें कि मनोहर पर्रिकर लंबे समय से बीमार चल रहे हैं। उनकी बीमारी को देखते हुए विपक्षी पार्टी लगातार भाजपा को निशाना बना रही है। विपक्षी पर्रिकर से लगातार इस्तीफे की मांग कर रहा है।
Updated on:
3 Feb 2019, 8:39 AM IST
Published on:
3 Feb 2019, 8:39 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.