विविध भारत

कोरोना नेगेटिव निकली सिंगर कनिका कपूर की 5वीं रिपोर्ट, डॉक्टरों ने बताया खतरे से बाहर

कोरोना वायरस के संक्रमण से जूझ रही बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के लिए राहत भरी खबर पिछले कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव चल रही कनिका कपूर की रिपोर्ट शनिवार को नेगेटिव आई

2 min read
कोरोना नेगेटिव निकली सिंगर कनिका कपूर की 5वीं रिपोर्ट, डॉक्टरों ने बताया खतरे से बाहर

नई दिल्ली।कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के संक्रमण से जूझ रही बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर ( Bollywood singer Kanika Kapoor ) के लिए राहत भरी खबर आई है।

दरअसल, पिछले कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव ( Corona positive ) चल रही कनिका कपूर की रिपोर्ट शनिवार को कोरोना नेगेटिव आई है।

जिसके बाद वह खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर की यह पांचवी रिपोर्ट है। इससे पहले उनकी चार रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी हैं।

हालांकि अभी उनकी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा और वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में रहेंगी।

डॉक्टरों की मानें तो कनिका की एक और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उनको छुट्टी देने पर कोई विचार किया जाएगा।

गौरतलब है कि 9 मार्च को कनिका कपूर लंदन (London) से लौटीं थी। 20 मार्च को कनिका ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने कोरोना पॉजिटिव होने की बात शेयर की थी।

जिसके बाद उन पर कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी छिपाने का आरोप लगा था और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

हालांकि, कनिका कपूर का कहना है कि जिस समय वह विदेश से भारत लौटी थीं, उस समय तक देश में सेल्फ आईसोलेशन व क्वारंटाइन जैसे कोई व्यवस्था लागू नहीं थी।

Updated on:
04 Apr 2020 08:02 pm
Published on:
04 Apr 2020 07:55 pm
Also Read
View All
Huge fire investigation: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जब्त किए अवशेष

Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर