
नई दिल्ली। Pakistan के Islamabad में स्थित भारतीय उच्चायोग ( Indian High Commission ) के लापता हुए दोनों अधिकारियो को छोड़ दिया है। ये दोनों अधिकारी सोमवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। जिसके बाद उनके कथित तौर पर गिरफ्तार किए जाने की भी खबर सामने थे। पाकिस्तान ( Pakistan ) में दोनों अधिकारियों को हिट एंड रन मामले में गिरफ्तार किया गया था। दोनों पर राहगीर पर गाड़ी चढ़ाने ( Hit and Run ) और वहां से भाग जाने का आरोप था। इससे पहले भारत ने दोनों अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस मामले को पाकिस्तानी अधिकारियों ( Pakistani Authorities ) के समक्ष उठाया था।
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के दो ड्राइवर एक वाहन के साथ ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन गंतव्य तक नहीं पहुंचे। तब से वे लापता थे। यह घटना कुछ ही दिनों पहले भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया का पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पीछा करने की घटना के बाद हुई, जिसमें मोटरसाइकिल सवार लोगों द्वारा अहलूवालिया का पीछा किया गया था और डराया-धमकाया गया था। यह घटना 4 जून को हुई थी। माना जा रहा है कि पीछा करने वाले इंटर-सर्विसेज इंटेलीजेंस (आईएसआई) के आदमी थे।
घटना के बाद भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों का उत्पीड़न करने के मामले को भारत ने कूटनीतिक स्तर पर उठाया था। भारत द्वारा जासूसी करते रंगे हाथों पकड़े गए पाकिस्तानी दूतावास के दो अधिकारियों को निकालने के बाद पाकिस्तान भारतीय राजनयिकों को निशाना बना रहा है। इन सब के बीच, भारतीय उच्चायोग को सामान्य कामकाज सुनिश्चित करना मुश्किल हो रहा है। भारतीय राजनयिक और कांसुलर अधिकारियों से आक्रामक तरीके से पूछताछ की जा रही है और निगरानी का सामना करना पड़ रहा है।