विविध भारत

चंद्रयान-2: ISRO सेंटर पहुंचे छात्रों से मिले PM नरेंद्र मोदी, सवालों के दिए जवाब

इसरो का भारत के मून लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया पीएम मोदी वहां मौजूद स्कूली बच्चों से बातचीत की प्रधानमंत्री ने बच्चों के चंद्रयान-2 से जुड़े सवालों के जवाब दिए
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Sep 2019, 7:50 PM IST
f.png

नई दिल्ली। इसरो का भारत के मून लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया। यह ऐसे समय हुआ, जब लैंडर चंद्रमा की सतह से कुछ ही दूरी पर था। लैंडर से संपर्क टूटते ही इसरों के वैज्ञानिकों के चेहरों पर मायूसी छा गई।

हालांकि वहां मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाया और उनके अच्छे प्रयास की सराहना की।

इसरो सेंटर पर पीएम मोदी वहां मौजूद स्कूली बच्चों से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों के चंद्रयान-2 से जुड़े सवालों के जवाब दिए।

इस दौरान एक स्टूडेंट ने पीएम मोदी से ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसको सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान हो गए।

दरअसल, स्टूडेंट ने पूछा कि वह बड़ा होकर देश का राष्ट्रपति बनना चाहता है, इसके लिए उसे क्या करना चाहिए? तभी पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए कहा कि राष्ट्रपति ही क्यों, प्रधानमंत्री क्यों नहीं?

गौरतलब है कि इसरो सेंटर में चंद्रयान-2 की लाइव लैंडिंग देखने के देश भर से 60 स्टूडेंटस का क्विज कॉंपटिशन में चुनाव हुआ था। ये सभी बच्चे इसरो सेंटर में पीएम मोदी के साथ मौजूद थे।

Updated on:
7 Sep 2019, 7:50 PM IST
Published on: