23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / PM के गले लग फफक-फफक कर रोने लगे इसरो चीफ सिवन, मोदी ने फिर ऐसे बढ़ाया हौसला

PM के गले लग फफक-फफक कर रोने लगे इसरो चीफ सिवन, मोदी ने फिर ऐसे बढ़ाया हौसला

चंद्रयान-2 के अंतिम चरण में भारत का मून लैंडर विक्रम से समय संपर्क टूट गया विक्रम मिशन को पूरा करने के लिए चांद की सतह पर पहुंचने ही वाला था इसरो चीफ के. सिवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले लगकर रोने लगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 7 Sep 2019, 2:18 PM IST

r.png

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के अंतिम चरण में भारत का मून लैंडर विक्रम से समय संपर्क टूट गया। यह तब हुआ वह जब विक्रम शनिवार तड़के अपने मिशन को पूरा करने के लिए चांद की सतह पर पहुंचने ही वाला था।

लैंडर के संपर्क टूटते ही इसरो चीफ के. सिवन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गले लगकर रोने लगे। तभी प्रधानमंत्री मोदी ने इसरो चीफ की पीठ थपथपाई और हौसला।

इसके बाद शनिवार सुबह 8 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसरो कंट्रोल सेंटर से राष्ट्र को संबोधित किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री चंद्रयान-2 की लाइव स्क्रीनिंग देखने के लिए बेंगलुरु स्थित इसराकें के मुख्यालय पहुंचे थे।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि रुकावटों से हमारा हौंसला कमजोर नहीं, बल्कि और मजबूत हुआ है। हम अपनी मंजिल के रास्ते से डिगे नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिकों के साथ पूरा देश खड़ा है। वैज्ञानिकों के परिजनों को मेरा नमन। नई सीख हमें और मजबूत बनाएगी।

पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपने वो किया है, जो पहले किसी नहीं नहीं किया। आप पत्थर पर लकीर खींचने वालों में से हैं।

पीएम ने कहा कि निरंतर लक्ष्य की ओर बढ़ने की हमारी परंपरा है।