23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Jabalpur / शनिवार का पंचांग: चंद्र नवमीं पर चांदी से तेज चमकने वाली है किस्मत, देखें शुभ मुहूर्त

शनिवार का पंचांग: चंद्र नवमीं पर चांदी से तेज चमकने वाली है किस्मत, देखें शुभ मुहूर्त

चन्द्रयान 2: चन्द्र नवमी शनिवार पंचांग शुभ मुहूर्त, आज का पंचांग, शनिवार के मुहूर्त, चन्द्र-नवमी,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जबलपुर

•

image

Lalit Kumar Kosta

•

Updated: 7 Sep 2019, 9:31 AM IST

chandrayan-212_1.jpg

चन्द्रयान 2: चन्द्र नवमी शनिवार पंचांग शुभ मुहूर्त, आज का पंचांग, शनिवार के मुहूर्त, चन्द्र-नवमी,

जबलपुर/ शुभ विक्रम संवत् : 2076, संवत्सर का नाम : परिधावी्, शाके संवत् : 1941, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: मुहर्रम तारीख 7, अयन : दक्षिणायन, ऋतु : वर्षा, मास : भाद्रपद, पक्ष : शुक्ल,
तिथि- रात्रि 11.55 तक रिक्ता तिथि नवमीं उपरंात नंदा पूर्णा तिथि दशमीं रहेगी। रिक्ता तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य निशिद्ध माने जाते हैं। रिक्ता तिथि में सभी प्रकार के असद कार्य, विवाद युक्त कार्य, कूटनीति से जुड़ेे कार्य शुभ तथा मंगलकारी माने जाते हैं। दशमी तिथि में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य शुभ तथा सुखद माने जाते हैं।
योग- रात्रि 10.13 तक प्रीति उपरंात आयुष्मान योग रहेगा। दोनों ही नैसर्गिक योग शुभ तथा मंगलकारी हैं।
विशिष्ट योग- तिथि गणना तथा योग गणना के आधार पर आज का दिन सभी प्रकार के दैनिक कार्य हेतु सामान्य रहेगा।
करण- सूर्योदय काल से बालव उपरंात कौलव तदनंतर तैतिल करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।

नक्षत्र- तीक्ष्णदारूक संज्ञक तिर्यडमुख नक्षत्र ज्येष्ठा प्रात: 10.3 तक उपरंात मूल नक्षत्र रहेगा। ज्येष्ठा नक्षत्र मूलत: गंडातमूलक नक्षत्र है। इस नक्षत्र में जन्मे जातक की मूल शंाति करवाना जातक के जीवन के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। जन्म के सत्ताइसवें दिन नक्षत्र पुनरावृत्ति के दिन मूल शंाति करवाना कल्याणकारी माना जाता है।
शुभ मुहूर्त - आज रिक्ता तिथि के दिन पत्र लेखन कर्जनिपटारा, मित्र मिलन, असद कार्य, औषधि सेवन जैसे कार्य मंगलकारी माने जाते हैं। जन हितैषी कार्य हेतु आज का दिन शुभ है।
श्रेष्ठ चौघडि़ए- आज प्रात: 7.30 से 9.00 शुभ दोपहर 1.30 से 4.30 लाभ, अमृत तथा रात्रि 9.00 से 10.30 शुभ की चौघडिय़ा शुभ तथा मंगलकारी मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज : श्री चंद्र जयंती, नंदा नवमीं, श्री चन्द्र नवमीं का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा, चन्द्रदेव का पूजन करना कल्याणकारी रहेगा।
चन्द्रमा : प्रात: 10.4 तक वृश्चिक राशि में उपरंात गुरु प्रधान राशि धनु राशि में संचरण करेगा।

ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के सिंह राशि में गुरु वृश्चिक राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित हैं, सूर्य का पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में संचरण रहेगा।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चन्द्रमा का वास उत्तर दिशा में है, सन्मुख एवं दाहिना चन्द्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 9.00.00 बजे से 10.30.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज जन्मे बालकों का नामाक्षर नो,या,यू अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। ज्येष्ठा नक्षत्र में जन्मे जातक की राशि वृश्चिक तथा राशि स्वामी मंगल है। इस राशि के जातक सामान्यत: अधिक मित्र वाले, प्रकृतिप्रेमी, आकर्षक व्यक्तित्व वाले, उदार मन वाले, सामाजिक सेवा में रुचि रखने वाले होते हैं। प्रात: 10.4 के उपरंात जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र मूल है, इस नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि धनु रहेगी।