विविध भारत

Lockdown में Job से निकाला तो कर्मचारी ने Website हैक कर डिलीट किया 18 हजार मरीजों का डाटा

Corona Lockdown में कंपनी ने Job से निकाला तो Software Engineer ने लिया बदला कर्मचारी ने कंपनी वेबसाइट पर चार बार किए Cyber Attack 18 हजार मरीजों का डाटा कर दिया Delete, 22 हजार फर्जी मरीजों की डाल दी जानकारी
2 min read
• •
Updated: 25 Jul 2020, 4:49 PM IST
Software Engineer hack company website and delete 18 thousand patient data
जॉब से निकालने पर कर्मचारी ने हैक कर ली वेबसाइट, फिर उड़ा दिया 18 हजार मरीजों का डाटा

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के बढ़ते संकट के बीच लागू लॉकडाउन ( Lockdown ) की वजह कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों का या तो वेतन काटा या फिर उन्हें नौकरी से ही निकाल दिया। लेकिन ऐसा करना एक कंपनी को महंगा पड़ गया है। दिल्ली की एक कंपनी ने अपने सॉफ्टवयेर इंजीनियर ( Software Engineer ) की पहले सैलरी ( Salary ) कम की जब उसने विरोध किया तो कंपनी ने उसे नौकरी से ही निकाल दिया। लेकिन जॉब से निकालने के बाद इस सॉफ्टवेयरस इंजीनियर कम हैकर ( Hacker )ने बदला लेने का अलग ही तरीका अपना लिया।

इस हैकर ने कंपनी की वेबसाइट पर लगातार चार साइबर अटैक ( Cyber Attack ) कर दिए। इस साइबर हमले के जरिए हैकर ने 18000 मरीजों की डाटा ही डिलीट कर दिया। अब दिल्ली पुलिस ने इस हैकर को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला
दिल्ली के नार्थ-वेस्ट जिले की डीसीपी विजयन्ता आर्या के मुताबिक उन्होंने एक हैकर को गिरफ्तार किया है। इस हैकर के खिलाफ इजी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ( Easy Solution Private Limited Company ) के सीईओ ( CEO ) कुणाल अग्रवाल ( Kunal Agrawal ) ने शिकायत की थी।

कुणाल अग्रवाल ने शिकायत में ये कहा था कि हैकर ने कुछ कोविड अस्पतालों और बाकी दिल्ली के दूसरे अस्पतालों का डाटा हैक कर लिया है। इस शख्स ने तीन लाख कोविड मरीजों की बिलिंग से जुड़ी जानकारी हासिल की और फिर 18 हजार मरीजों का डाटा डिलीट कर दिया।

यही नहीं 22 हजार मरीजों की फर्जी एंट्री भी कर डाली। आर्या ने बताया कि ये कंपनी अलग-अलग संस्थानों को आईटी से जुड़ी जानकारी देती है।

ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आया हैकर
शिकायत के बाद दिल्ली की साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू की। इस दौरान टीम को हैकर का आईपी एड्रेस मिल गया। हैकर दिल्ली के शाहदरा इलाके का निवासी निकला। जबकि इसका नाम विकेश शर्मा बताया गया है।

विकेश ने माना अपना जुर्म
पुलिस ने आईपी एड्रेस के आधार पर रेड की और आरोपी विकेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिसिया पूछताछ में विकेश ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि विकेश ने आईटी से एमएससी किया है। विकेश इजी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बतौर सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करता था।

Published on: