विविध भारत

कांग्रेस में उठापटक का दौर जारी, टीवी डिबेट्स में प्रवक्ताओं को न भेजने का फैसला

कांग्रेस ने अपने सभी प्रवक्ताओं को किसी भी टीवी डिबेट में शामिल न होने का निर्देश दिया है। चुनाव के तुरंत बाद मोदी सरकार की आलोचना को ठीक नहीं मानती कांग्रेस। टीवी चैनल्स और संपादकों को पत्र लिखकर कांग्रेस प्रवक्ताओं को न बुलाने का किया अनुरोध

2 min read
कांग्रेस में उठापटक का दौर जारी, टीवी डिबेट्स में प्रवक्ताओं को न भेजना का फैसला

नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव के बाद देश में सियासी उठापटक का दौर जारी है। नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को जहां देश के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, वहीं कांग्रेस में घमासान मचा है। चुनाव में हार के आत्ममंथन के बाद कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। कांग्रेस ने अपने सभी प्रवक्ताओं को एक माह के लिए किसी भी टीवी डिबेट में शामिल न होने का निर्देश दिया है। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो पार्टी की ओर से जारी फरमान में कहा गया है कि चुनाव परिणाम के तुरंत बाद टीवी डिबेट में जाकर मोदी सरकार की आलोचना करना ठीक नहीं होगा और न ही यह बात जनता को पसंद आएगी।

कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने पार्टी की ओर से जारी नए निर्देश की जानकारी दी। सुरजेवाला ने ट्विटर पर लिखा कि कांग्रेस की ओर से एक माह के लिए टीवी डिबेट में प्रवक्ताओं को न भेजने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही सभी मीडिया हाउस से भी डिबेट में कांग्रेस के प्रवक्ताओं को न बुलाने का अनुरोध किया गया है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने यह फैसला मोदी सरकार के प्रति मीडिया के नरम रुख को लेकर भी लिया है। फैसले के अनुसार फिलवक्त टीवी डिबेट और मीडिया में किसान, रोज़गार, गरीब और मोदी के वायदों को लेकर कोई बहस नहीं हो रही है। ऐसे गैर जरूरी मुद्दों के लिए कांग्रेस अपने प्रवक्ताओं को वहां नहीं भेजना चाहती।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.

Updated on:
30 May 2019 01:18 pm
Published on:
30 May 2019 11:05 am
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर