3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिर बिगड़ी लालू यादव की तबीयत, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद खाना-पीना छोड़ा

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। नतीजे आने के बाद से लालू यादव ने खाना-पीना छोड़ दिया है। लालू यादव का इलाज रांची के रिम्स हॉस्पिटल में चल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 26 May 2019, 4:09 PM IST

news

फिर बिगड़ी लालू यादव की तबीयत, लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद खाना-पीना छोड़ा

नई दिल्ली। देश के बहुचर्चित चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद से लालू प्रसाद यादव ने खाना-पीना छोड़ दिया है। पहले से ही बीमार चल रहे लालू यादव का इलाज रांची के रिम्स हॉस्पिटल में चल रहा है। उनकी देखरेख कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि लालू ने खाना पीना छोड़ दिया है, जिसकी वजह से तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में लालू की पार्टी राजद एक भी सीट नहीं जीत सकी।

गोडसे पर बयान को लेकर प्रज्ञा ठाकुर से आज भी नाराज पीएम मोदी, एनडीए की बैठक में देख फेरा मुंह

रांची में रिम्स के डॉक्टर उमेश प्रसाद के अनुसार लालू पिछले कुछ दिनों से न तो नाश्ता ही ढंग से कर रहे हैं और नहीं लंच कर रहे हैं। इसकी वजह से उनको दवाई और इंसुलिन देने में मुश्किलें आ रही हैं। इसका असर उनके ब्लड और शुगर लेवल पर पड़ सकता है। आपकेा बता दें कि बिहार की 40 सीटों में से एनडीए ने 39 पर जीत हासिल की है। जबकि आरजेडी का खाता भी नहीं खुल सका।

जम्मू कश्मीर: राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, 1 नागरिक घायल

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में बिहार में सबसे करारा झटका महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को लगा है। इसका सूपड़ा साफ हो गया है वहीं महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय लोकसमता पार्टी (रालोसपा) भी चित्त हो गई। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की अभूतपूर्व 39 सीटों की जीत में जहां विपक्ष चारो खाने चित्त हो गई वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने 100 फीसदी स्ट्राइक के साथ उसके सभी छह प्रत्याशी जीत गए। यही हाल भाजपा का रहा है, जहां उसके सभी 17 प्रत्याशी विजयी हुए।