
गोडसे विवाद पर प्रज्ञा ठाकुर से आज भी नाराज PM मोदी, NDA की बैठक में फेरा मुंह
नई दिल्ली।लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद नरेंद्र मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। पीएम मोदी जहां देश भर में पार्टी और नेताओं की जीत से गदगद हैं, वहीं पार्टी का एक विजयी उम्मीदवार ऐसा भी जिससे प्रधानमंत्रीखासे नाराज हैं। यहां बात हो रही है भोपाल से सांसद चुनी गई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर से अभी तक नाराज हैं। असल में इसका खुलासा तब हुआ जब शनिवार को संसद भवन के सेंट्रल हॉल में एनडीए की बैठक आयोजित हुई।
एनडीए की बैठक में सभी सांसद पीएम मोदी को बधाइयां दे रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी भी मुस्कुराकर सभी सदस्यों की बधाई स्वीकार कर रहे थे। इस बीच जैसे ही प्रज्ञा ठाकुर उन्हें बधाई देने पहुंची तो मोदी ने उनसे अपना मुंह फेर लिया और आगे बढ़ने का संकेत किया। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी साध्वी प्रज्ञा के उस बयान से काफी नाराज है, जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताया था। दरअसल, साध्वी प्रज्ञा ने एक चुनावी सभा के दौरान कहा था कि नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। साध्वी को इस बयान के लिए भाजपा को देश भर में आलोचना का शिकार होना पड़ा था।
यहां तक कि पीएम नरेंद्र मोदी को खुद पार्टी के बचाव में आगे आना पड़ा था। भाजपा के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से पीएम मोदी की ओर से जारी बयान में महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को लेकर कहीं गईं बातों को बेहद खराब बताया गया था। टवीट में पीएम मोदी ने यह भी कहा था कि इसके लिए वह साध्वी प्रज्ञा को कभी दिन से माफ नहीं कर पाएंगे।
खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम
Updated on:
26 May 2019, 1:41 PM IST
Published on:
26 May 2019, 11:38 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.